फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि खराब करने को रची जा रही साजिश: गडकरी

Wed, 23 Jan 2013 09:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है। यही वजह रही कि उन्होंने पार्टी के हित में नए अध्यक्ष के लिए राजनाथ सिंह का नाम सुझाया।
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि जहां तक दूसरी बार अध्यक्ष बनने का सवाल है तो मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है, जिसके तहत मेरा नाम ऐसे मामले में घसीटा गया, जिसमें मैं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में शामिल नहीं हूं। मेरे खिलाफ एक के बाद एक झूठे आरोप लगाए गए। मंगलवार को भी ऐसी ही कोशिश की गई।

नए अध्यक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह एक किसान नेता हैं। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया है। वे हमारे राजनीतिक परिवार की विचारधारा पर खरा उतरते हैं और 2014 में हमें जीत दिला सकते हैं। इसलिए मैंने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा और जेटली सहित सभी ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें