चुनाव आयोग के निर्देश पर कुशीनगर जिले के तीन थानाध्यक्षों को मतदान के दौरान थानों में ही रहना पड़ा। उन्हें मतदान होने तक थाने से निकलने पर मनाही थी।
तीनों थानाध्यक्षों पर प्रत्याशी विशेष की मदद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।
सोमवार को सेवरही के थानेदार जैसराज यादव, तरयासुजान के थानेदार जितेंद्र बहादुर यादव और पटहेरवा के थानाध्यक्ष कमला यादव को सोमवार को मतदान के दौरान थाने के कैंपस में रहने का निर्देश दिया गया था। तीनों थानाध्यक्ष अपने-अपने थाने में रहें।