कोल ब्लॉक आवंटन मामले में तथाकथित तौर पर कैग रिपोर्ट की फर्जी परिशिष्ट दिखाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने जी न्यूज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, चैनल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत करार दिया है।
सूत्रों के अनुसार जी न्यूज के खिलाफ मामला दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि कैग रिपोर्ट के एक हिस्से की फर्जी कापी तैयार करने के लिए चैनल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का भी मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि जांच कर्ताओं ने चैनल की ओर से दिखाए गए कैग रिपोर्ट का वास्तविक रिपोर्ट से मिलान किया था। इसके बाद चैनल की ओर से दिखाई गई रिपोर्ट के फर्जी होने की बात सामने आई। उधर, जी के वकील विजय अग्रवाल ने सारे आरोपों को गलत करार दिया है।