विरोध और बाधा के डर से पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप मैचों के स्थल मुंबई से बदलकर शुक्रवार को आडिसा में कर दिए गए, जिससे टीम की टूर्नामेंट में भागीदारी पर चल रही अनिश्चितता भी खत्म हो गई है। हालांकि बीसीसीआई और आईसीसी को अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा करनी है लेकिन टूर्नामेंट के निदेशक सुरू नायक ने पुष्टि कर दी कि मैचों को ओडिशा के कटक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या के बाद टीम की यहां वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। ग्रुप ‘बी’ की सभी टीमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका कटक में अपने मैच खेलेंगी और इसके लिए नया कार्यक्रम बनाया जा रहा है।