फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक बैंड: लड़कियों को धमकाने के मामले में केस दर्ज

Tue, 05 Feb 2013 12:47 PM IST
जम्मू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के ऑल गर्ल बैंड ‘प्रगाश’ की सदस्यों को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन धमकी देने वालों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि कट्टरपंथियों की धमकियों और कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती के फतवे के आगे कश्मीर के ऑल गर्ल बैंड ‘प्रगाश’ की सदस्यों ने सोमवार को बैंड से अलग होने का ऐलान किया था।

नब्बे के दशक में सामने आए पॉप बैंड वीवा की तरह प्रगाश ने थोड़े दिनों में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। श्रीनगर के एक स्कूल में कक्षा दस की छात्राओं नोमा नाजिर, अनीका खालिद और फराह डीबा ने ‘प्रगाश’ नाम से यह रॉक बैंड बनाया था।
विज्ञापन


गिटारिस्ट अनीका (15) और ड्रमर फराह (15) ने सोमवार को फेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट किया कि उन्होंने खुद को बैंड से अलग कर लिया है। अनीका ने आगे लिखा कि वह उन सब प्रशंसकों का शुक्रिया करती हैं, जिन्होंने उनकी हौसला अफजाई की। फराह ने भी साफ किया कि वे खुद को बैंड से अलग कर रही हैं।

हालांकि बैंड की मुख्य गायक और गिटारिस्ट 16 वर्षीय नोमा नाजिर का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके परिजनों का कहना है कि उन्होंने भी बैंड से किनारा कर लिया है। इन किशोरियों ने पुरुषों के दबदबे वाले इस क्षेत्र में प्रवेश कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था लेकिन बैंड के फेसबुक पेज पर अपशब्दों और धमकियों की बौछार ने उनके हौसले को तोड़ दिया।

हुर्रियत ने भी लड़कियों के गाने को ठीक नहीं माना। ‘प्रगाश’ के विरुद्ध जारी फतवे का देवबंद के मुफ्तियों व उलेमा ने समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि नाच-गाने के लिए शरीयत में कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें