फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदेव केस: रकीबुल के घर छापेमारी में हुए अहम खुलासे

Sun, 31 Aug 2014 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल शूटर पत्नी तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार रकीबुल हसन उर्फ रंजीत के घर रविवार को पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन


रांची पुलिस ने रकीबुल हसन के अशोक नगर स्थित ब्लोअर अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान उसके घर से 15 मोबाइल फोन, 36 सिमकार्ड, 4 प्रिंटर, एक पेन ड्राइव, 2 एयर गन और एक प्रोजेक्टर बरामद किया है।

इसके अलावा करीब 60 अदालती दस्तावेज और कुछ रजिस्टर भी जब्त किये गए। वहां से तारा शाहदेव से शादी के दस्तावेज और उसकी एक सीडी भी मिली है।

रकीबुल के घर से इन सामानों की बरामदगी के बाद उस पर शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने रकीबुल के करीब तीन बैंक खातों को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

तारा शाहदेव केस में छापेमारी

पुलिस के साथ ब्लोअर अपार्टमेंट गए रकीबुल ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है और वो एक सामान्य आदमी है। उसने तारा के चरित्र की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि वो उसके खिलाफ गहरी साजिश कर रही है।

रकीबुल ने धर्म बदलने की बात कबूल की साथ ही उस ‘सरकार’ के संबंध में भी खुलासा किया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। रंजीत ने कहा कि वो फोन पर ‘सरकार’ यूपी के आईडी मिश्रा को कहता था।

इधर, मामले को सीबीआई को सौंपने के फैसले पर भाजपा ने सरकार की प्रशंसा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जिस प्रकार यह मामला बड़ा होता जा रहा है उससे सरकार का फैसला उचित और सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में न्यायाधीशों, पुलिस और नेताओं से रकीबुल के संपर्क होने की बात सामने आने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की अनुशंसा कर दी है।

पुलिस का ऐसा मानना है कि रकीबुल ने न केवल बिहार-झारखंड के जजों से संपर्क बना रखे थे बल्कि यूपी और दिल्ली के भी कई जज उसके करीबी हैं। उनके जरिए वह जमानत दिलाने, सजा में छूट आदि जैसे कार्य में एजेंट की भूमिका निभाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें