फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी को धमकाने के मामले की जांच शुरू

Wed, 27 Feb 2013 08:23 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी को आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का कथित धमकी भरा पत्र मिलने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दफ्तर को भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सहयोग करने व इस राज्य में निवेश करने के लिए उनको नुकसान पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी पहचान छिपाने की शर्त के साथ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबानी के निजी स्टाफ को 24 फरवरी को एक अपरिचित व्यक्ति द्वारा बंद लिफाफे में दिए गए इस पत्र में यह भी कहा गया है कि इंडियन मुजाहिदीन अल्टामाउंट रोड स्थित अंबानी के 27 मंजिला शानदार आवास ‘एंटीलिया’ को ध्वस्त कर देगा।

हाथ से लिखे इस पत्र में कहा गया है कि इंडियन मुजाहिदीन चाहता है कि जेल में बंद उसके कार्यकर्ता दानिश को छोड़ दिया जाय नहीं तो मुकेश अंबानी को नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन


दानिश बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। उसे भटकल बंधुओं के शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था जो कि तीन साल पहले पाकिस्तान भाग गए हैं। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें