फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जगन रेड्डी को जबरन अनशन से उठाया

Thu, 10 Oct 2013 12:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी को पुलिस ने जबरन अनशन से उठा दिया है। खराब तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के लिए जगन रेड्डी को एनआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। जगन तेलंगाना के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल पर आज जगन का पांचवा दिन था। जगन को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

इससे पहले उनकी देखदेख कर रहे उस्मानिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जगन का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उन्हें इलाज की जरूरत है और उनके शरीर में शर्कना और खून स्तर तेजी से कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन के सिरदर्द और पीठ दर्द की शिकायत के बाद डाक्टरों ने उन्हें तरल पदार्थ लेने की सलाह दी थी।

रेड्डी का आरोप है कि केंद, सरकार ने आंध, प्रदेश के विभाजन का एकतरफा फैसला किया है। इस फैसले के विरोध में जगनमोहन रेड्डी अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें