वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी को पुलिस ने जबरन अनशन से
उठा दिया है। खराब तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने जांच के लिए जगन रेड्डी को एनआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। जगन तेलंगाना के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल पर आज जगन का पांचवा दिन था। जगन को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले उनकी देखदेख कर रहे उस्मानिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जगन का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उन्हें इलाज की जरूरत है और उनके शरीर में शर्कना और खून स्तर तेजी से कम होने लगा है।
जगन के सिरदर्द और पीठ दर्द की शिकायत के बाद डाक्टरों ने उन्हें तरल पदार्थ लेने की सलाह दी थी।
रेड्डी का आरोप है कि केंद, सरकार ने आंध, प्रदेश के विभाजन का एकतरफा फैसला किया है। इस फैसले के विरोध में जगनमोहन रेड्डी अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे हैं।