फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि शिंगणापुर: हिरासत में भूमाता ब्रिगेड प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भूमाता ब्रिगेड की प्रमुथ तृप्ति देसाई और अन्य महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतबल है कि भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों ने कुछ दिन पहले ही शनि शिंगणापुर में महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने इस मामले को सुलझाने की पहल की थी।

मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया था।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन नहीं हुआ राजी

शनि शिंगणापुर ट्रस्ट के मुताबिक यह करीब 400 साल पुरानी परंपरा है और इसको बदला नहीं जा सकता है। जिसके बाद देवेंद्र फडनवीस ने इस मामले को मंदिर प्रशासन के ऊपर ही छोड़ दिया। हालांकि, बातचीत का रास्ता खुला रखा। वहीं भूमाता ब्रिगेड का कहना है कि भगवान की पूजा करने से महिलाओं को नहीं रोका जा सकता।

आपको बता दें की शनि शिंगणापुर में महिलाएं शनि की पूजा तो कर सकती हैं पर उन पर तेल नहीं चढ़ा सकती़। पिछले साल नवंबर के महीने में एक महिला ने शनि की प्रतिमा पर तेल चढ़ा दिया था जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया।
Police detains Activist Trupti Desai in Ahmednagar district of Maharashtra, while she was on her way to #ShaniShingnapur Temple— ANI (@ANI_news) February 22, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें