उसकी कोख में आठ महीने का बच्चा पल रहा था। बाहर की दुनिया में आने के लिए वो जितना बेताब था, उसकी मां उसकी पहली झलक देखने के लिए उतनी ही बेसब्र थी। उसकी आंखें बेताबी की हद तक उसके मासूम का इंतजार कर रही थीं। आने वाले नवजात के ख्यालों में ही उसका पल-पल कट रहा था। लेकिन उस शख्स को ये मंजूर नहीं था जो उसके जन्म का कारण था।
आखिरकार वही हुआ, जिसके ख्याल भर से रूह कांप जाती है। जेहन में बिजली कौंध जाती है। बेवफा प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाटक करता रहा। साजिशें रचने लगा। और एक दिन दिल दहला देने वाली हैवानी वारदात को अंजाम दे डाला।
ये खबर उन युवतियों को जरूर पढ़नी चाहिए जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं। और जो प्यार में निजिता की हद तक संबंध बनाकर प्रेमी के साथ रह रही हैं।
क्योंकि आगाह करना हमारा फर्ज है। खबर जर्मनी के बर्लिन की है। तस्वीर में दिख रही युवती का नाम मारिया पीनर है।
ऐसा तो हैवान भी नहीं करते
मिरर की खबर के मुताबिक करीब साल भर पहले 19 वर्षीय मारिया के गर्भ में आठ महीने का बच्चा पल रहा था। मारिया के 20 वर्षीय प्रेमी एरेन टोबेन को ये मंजूर नहीं था कि वो पिता कहलाए। एक दिन अपने बचपन के दोस्त डेनियल म्यूलर के साथ मिलकर उसने मारिया से छुटकारा पाने की साजिश रची।
एरेन दुनिया में आने वाले बच्चे के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर मारिया को अपने साथ ले गया। एरेन के साथ उसका दोस्त डेनियल भी था। दोनों मारिया को जंगल में ले गए। इससे पहले मारिया कुछ समझ पाती, एरेन ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर दिया। बदहवाश मारिया जमीन पर गिर पड़ी।
एरेन ने ब्रेड काटने वाले चाकू से उसे गोद दिया। इस पर भी मारिया का सांसे चलती दिखीं तो उसने तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। कोख में आठ महीने के बच्चे को लेकर बदकिश्मत मारिया धू-धू कर जल गई। आग की लपटों में उसकी चीखें फना हो गईं।
खूनी खंजर ने गुनहगारों को पहुंचा दिया जेल
मारिया की लाश के अवशेष किसी को राहगीर को नजर आए तो उसने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस को जले हुए अवशेषों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू मिली। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस को मिली चाकू पर बने उंगलियों के निशान से एरेन के उंगलियों के निशान मैच हो गए।
मुकदमा चला। साल भर दोनों आरोपी एक दूसरे को गुनहगार बताकर पल्ला झाड़ते रहे। आखिर में मरहूम मारिया को इंसाफ मिला। उसके कातिलों को अदालत ने 14 साल के लिए जेल भेज दिया।
मारिया के भाई के मुताबिक उसकी बहन लौटकर वापस तो कभी नहीं आ सकती, लेकिन उसके गुनहगारों को सजा मिलने से परिजनों को क्षणिक राहत जरूर मिली है।