‘जानता नहीं मैं इटावा का सिपाही हूं। जो शराब की गाड़ी दरोगा जी तुमने पकड़ी है उसे फौरन छोड़ दो, नहीं तो तीस हजार का नुकसान तुम्हें उठाना पड़ेगा।’ ये बोल कृष्णा नगर चौकी के दो सिपाहियों के वृंदावन कोतवाली की मथुरा गेट चौकी के प्रभारी और कृष्णा नगर चौकी प्रभारी के लिए थे।
इतना ही नहीं आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने गाड़ी न छोड़ने पर दरोगाओं से अभद्रता भी की। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार को दोपहर में वृंदावन कोतवाली की मथुरा गेट पुलिस ने वृंदावन से शराब लेकर भाग रही मैक्स गाड़ी का पीछा कर उसे हाइवे प्लाजा पर पकड़ लिया था। गाड़ी को घेरने के लिए कृष्णानगर चौकी प्रभारी से भी मदद ली गई।