पहले से ही मुश्किलों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी अपनी एक सांसद के चलते और मुश्किलों में फंसती दिख रही है। कांग्रेस नेत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ हैदराबाद हाइकोर्ट के आदेश पर विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
राज्यसभा सांसद चौधरी पर एक महिला ने 1.75 करोड़ में विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले में हाइकोर्ट ने आदेश जारी किए।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने आन्ध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में उसे टिकट दिलवाने के लिए 1.75 करोड़ रुपए लिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद भी सांसद ने उसे टिकट नहीं दिलवाया। पैसे वापिस मांगने पर चौधरी ने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली।