फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका चौधरी ने 1.75 करोड़ में बेचा टिकट!

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ही मुश्किलों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी अपनी एक सांसद के चलते और मुश्किलों में फंसती दिख रही है। कांग्रेस नेत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ हैदराबाद हाइकोर्ट के आदेश पर विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद चौधरी पर एक महिला ने 1.75 करोड़ में विधानसभा चुनावों में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले में हाइकोर्ट ने आदेश जारी किए।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने आन्ध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में उसे टिकट दिलवाने के लिए 1.75 करोड़ रुपए लिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद भी सांसद ने उसे टिकट नहीं दिलवाया। पैसे वापिस मांगने पर चौधरी ने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

महिला ने हाइकोर्ट में लगाई थी गुहार

मामले में हैदराबाद हाइकोर्ट ने सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने रेणुका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में आरोपी सांसद रेणुका चौधरी का कहना है कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह सब गंदी राजनीति के तहत किया जा रहा है।

चौधरी के अनुसार उन्होंने किसी को विधानसभा चुनावों में टिकट दिलवाने का वादा नहीं किया। यह आरोप जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पूर्व में यूपीए-2 सरकार में महिला एंव बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। वहीं इन आरोपों के बाद विपक्षी दलों को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका मिल गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें