फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दे के नीचे छिपे थे जहरीले सांप

Sat, 04 Jan 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ग्रामीणों में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक गद्दे के नीचे से 200 से ज्यादा जहरीले सांप मिले। भयभीत गांव वालों ने आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया।
विज्ञापन

Trending Videos

जहरीले सांप सुनकर सपेरे भी नहीं पहुंचे

ग्रामीणों द्वारा सूचना के बाद भी सपेरे सांपों को पकड़ने नहीं पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सांपों की संख्या करीब 200 से अधिक हो सकती है।

ग्रामीणों ने कुछ सांपों को मार दिया और कुछ को सर्दी में अकड़ा होने के कारण पकड़ कर कट्टा में भर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जोहड़ में सांपों का बैमरा (घर) है। जोहड़ में पिछले कुछ दिनों से एक गद्दा तैर रहा था।

पानी सूखने के साथ ही गद्दा एक जगह पड़ा रहा। शुक्रवार को गांव के कुछ बच्चे जोहड़ में खेल रहे थे उन्होंने उक्त गद्दे को हटा दिया। गद्दे के हटाते ही वहां सांप निकलने लगे।

वन विभाग के कर्मियों ने किया काबू

सांप एक के बाद एक कर निकलते देख बच्चे घबरा गए और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन जीव विभाग के अधिकारियों व सपेरों आने से पूर्व ही सांपों को कट्टों में भरना शुरू कर दिया। सर्दी की वजह से सांप अकडे़ हुए थे।

गांव वालों ने बताया कि पंचायत की लगभग 22 एकड़ जमीन है। इस जमीन में बड़ी जोहड़ है। इस जोहड़ के साथ-साथ सांपों के बैमरा बने हुए हैं। गांव वालों का कहना है कि जोहड़ में आए दिन सांप निकलते रहते हैं।
विज्ञापन

कभी इतने सांप नहीं देखे..

गांव देवली के सरपंच महीपाल के बेटे बब्बर व मुकेश ने बताया कि पंचायती जमीन में सांप निकलने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, लेकिन इतनी संख्या में एक साथ पहली बार निकले हैं।

इतनी संख्या में सांपों को देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों को डर है कि अभी और भी सांप हो सकते हैं। इन्हीं सांपों के डर से वह अपने बच्चों को पोखर के आसपास भी नहीं जाने दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें