फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोक्टिव जहर देकर हुई अराफात की हत्या

Tue, 15 Oct 2013 06:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात की नौ साल पहले हुई रहस्मय मौत के कारण का पता चल गया है।
विज्ञापन


उनके अवशेषों की जांच कर रहे टॉक्सिकोलॉजिस्ट्स और विकिरण विशेषज्ञों ने खुलासा किया है कि यासर के कपड़ों पर पोलोनियम नामक रेडियोएक्टिव पदार्थ के अंश पाए गए हैं।

इससे इस बात की पुष्टि होती है कि उनकी मौत जहर देने से हुई थी। यह जांच रिपोर्ट ब्रिटिश मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' में प्रकाशित की गई है।

अराफात की मौत फ्रांस के पर्सी अस्पताल में 11 नवंबर, 2004 को हुई थी। उस समय वह 75 साल के थे।

उन्हें वेस्ट बैंक स्थित उनके मुख्यालय से हवाई जहाज से उठा लिया गया था जिसके तीन सप्ताह बाद ही फ्रांस के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पहले ही उन्हें जहर देने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


यासर अराफात के खून में पाया गया पोलोनियम का थोड़ा सा हिस्सा भी मानव शरीर के लिए घातक होता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ खाने, पीने और सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इससे संक्रमित व्यक्ति की हालत अंतिम स्तर के कैंसर की तरह होती है जिसके बाद कुछ दिनों में मौत हो जाती है।
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने अराफात के अंडरगारमेंट्स, टूथब्रश, हॉस्पिटल कैप और स्पोर्ट्सवियर से जांच के लिए सैंपल जुटाए। सामान पर मिले खून और यूरिन के धब्बों में 21°पीओ (पोलोनियम) की गतिविधियां पाई गई थीं।

अराफात ने 35 साल तक फिलिस्तीन लिबरेशन ऑगर्नाइजेशन का नेतृत्व किया और वर्ष 1996 में फिलिस्तीन अथॉरिटी के पहले अध्यक्ष बने थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें