फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर नक्सली हमलाः किसने क्या कहा

Sun, 26 May 2013 01:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले की दरभा घाटी में पार्टी नेताओं पर हुए प्राणघातक हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस पर दुख जताया और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
विज्ञापन


सोनिया ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों और सार्वजनिक जीवन से सरोकार रखने वाले लोगों पर हमला दुखद और चिंतनीय है तथा यह लोकतंत्र पर हमला है। सभी राजनीतिक दलों और पूरे समाज को इस घटना की निंदा करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 16 कांग्रेसी नेताओं की मौत

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर बात की है। पीएम ने राज्य सरकार को इस मामले में पूरी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने रमन सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग केंद्र से की है।

भाजपा प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने घटना को बर्बर कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा नहीं बल्कि बातचीत से रास्ता निकाला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें