देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आई आपदा के चलते समय मैं अपना जन्म दिन नहीं मानऊंगा।
I am hearing from different places that friends & well-wishers are planning various programmes & events for my birthday.— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2014
पीएम मोदी ने कहा कि समय की मांग है कि इस समय हम सभी कंधे से कंधे मिलाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद करें। उन्होंने ट्विट करके कहा कि मैंने सुना है कि कई जगहों पर मेरा जन्म दिन मनाने की योजना चल रही है।
My humble request- do not celebrate my birthday. Instead, dedicate yourselves towards relief work in J&K through your time & resources.— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2014
पर मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग मेरा जन्म दिन मनाने के बजाए जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद करें। अपना समय और संसाधन वहां के लोगों के लिए प्रयोग करें।
The need of the hour is to stand shoulder to shoulder with our sisters and brothers of Jammu and Kashmir.— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2014
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग गुजरात में होंगे। गुजरात में हमका उनका स्वागत करेंगे। पर मैं अपना जन्म दिन नहीं मानऊंगा।
On 17th, President Xi Jinping will be in Guj. We look forward to extending a warm welcome to him but there will be no birthday celebrations.— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2014