फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर के पास पहुंचा मोदी का फोन, चाहते हैं मिलना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनव्वर राना एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुनव्वर राना से मिलना चाहते हैं। इसके लिए पीएमओ ऑफिस ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से मुनव्वर राना के पास फोन आया है। पीएमओ ऑफिस ने मुनव्वर राना से अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं और वह समय दे दें।

पीएमओ ऑफिस से आए इस फोन की पुष्टि करते हुए मुनव्वर राना ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पास से मुझे फोन आया। राणा ने बताया कि वे अगले हफ्ते प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। हालांकि राणा ने साथ में यह भी जोड़ा कि बेहतर होता कि एक साथ सभी साहित्यकारों से बात करके मुलाकात की जाती।
विज्ञापन


मुनव्वर राणा ने कहा कि मंगलवार को उनकी पीएमओ के एक अधिकारी से बात हुई थी। पीएमओ ऑफिस मेरे साथ-साथ लेखकों के संपर्क में है जिन्होंने हाल ही में अपने अवॉर्ड लौटाए थे।
विज्ञापन

लाइव कार्यक्रम में लौटा दिया था अवॉर्ड

दादरी की घटना के बाद देश में एक के बाद एक कई साहित्यकारों ने साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाए थे। शुरुआत में मुनव्‍वर राणा अवॉर्ड लौटाने को सही ने माना था लेकिन एक टीवी चैनल की लाइव बहस के दौरान ही उन्होंने अपना अवॉर्ड लौटा दिया था।

इस बहस के दौरान मुनव्‍वर ने देश के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि भारत में ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए कि किसी खास तबके के लोग अपने को असुरिक्षत महसूस करें।

इसके साथ ही राणा ने भविष्य में फिर कोई सरकारी सम्मान न लेने की बात कही थी। पुरस्कार लौटाने के बाद मुनव्‍वर राणा बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें