ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की तरफ से बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी को लेकर तीन डॉजियर अमेरिका के सामने पेश किए।
पाकिस्तान के इन डॉजियर को न तो जॉन कैरी ने स्वीकार किया न ही उनके किसी अन्य सहयोगी ने। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से रोजाना होने वाली मीडिया ब्रीफिंग में भी पाकिस्तान के इस मुद्दे को नकार दिया।