फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 दिन पूरे होने पर मोदी ने दिया लोगों को तोहफा

Sat, 26 Jul 2014 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के सत्ता में 60 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई वेबसाइट लॉन्च की है।
विज्ञापन


mygov.nic.in नाम से लॉन्च की गई इस वेबसाइट के जरिए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से शासन संबंधी राय देने और अपने गंगा सफाई और कौशल विकास के क्षेत्र में विस्तार जैसे गंभीर मुद्दे पर जानकारी मांगी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के 60 दिन के पूरे होने पर ये प्लेटफॉर्म जनता को दिया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जो भारत के नागरिकों को सुशासन की दिशा में योगदान देने के लिए अधिकार संपन्न बनाता है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की सफलता लोगों की भागीदारी के बिना असंभव है।"
विज्ञापन

जनता को जोड़ने की कोशिश

अतीत में लोगों और सरकार की प्रक्रि‍या के बीच अंतर की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "पि‍छले 60 दि‍नों में सरकार का यह अनुभव रहा है कि‍ कई लोग राष्‍ट्र नि‍र्माण में योगदान देना चाहते हैं। वो अपना समय और ऊर्जा लगाना चाहते हैं। उन्‍हें केवल एक अवसर देने की जरूरत है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "MyGov वेबसाइट ऐसा ही माध्‍यम है जो सुशासन में योगदान करने का अवसर देगा।"

प्रधानमंत्री ने वि‍श्‍वास जता‍या कि लोग सरकार के इस प्रयास का स्‍वागत करेंगे। उन्‍होंने इस मंच को मजबूत बनाने और सुधारने के लि‍ए सुझाव भी मांगे हैं।

साथ ही उन्‍होंने आशा जताई कि‍ देश को आगे ले जाने और गरीब से गरीब लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में प्रत्‍येक नागरिक इस मंच से जुड़ेंगे।

'मिशन की सफलता से आश्वस्त हूं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि‍ इस मि‍शन की सफलता के प्रति‍ वो आश्‍वस्‍त हैं क्‍योंकि‍ उन्‍हें 125 करोड़ भारतीय लोगों की शक्‍ति‍ और क्षमता पर भरोसा है।

इस वेबसाइट पर विषय आधारि‍त अनेक चर्चाएं होंगी जहां लोग अपने वि‍चार साझा कर सकेंगे। कि‍सी वि‍षय पर वि‍चार देने वाले की राय पर व्‍यापक वि‍चार-वि‍मर्श होगा और इससे रचनात्‍मक फीडबैक मि‍लेगा।

नेशनल इंफोरमेटि‍क्‍स सेंटर (एनआईसी) और इलेक्‍ट्रॉनि‍क्‍स एवं सूचना प्रौद्योगि‍की वि‍भाग इस पोर्टल का क्रि‍यान्‍वयन और प्रबंधन करेंगे। इससे सुशासन में नागरि‍कों की भागीदारी में मदद मि‍लेगी।
विज्ञापन

भवि‍ष्‍य की राह

ग्रुप और कॉर्नर पोर्टल के प्रमुख हि‍स्‍से हैं। इस मंच को स्‍वच्‍छ गंगा, बालि‍का शि‍क्षा, स्‍वच्‍छ भारत, कौशलपूर्ण भारत, डिजीटल भारत और रोजगार सृजन जैसे वि‍भि‍न्‍न समूहों में बांटा गया है।

पोर्टल लॉन्चिंग के मौके पर संचार, सूचना प्रौद्योगि‍की और कानून मंत्री रवि‍शंकर प्रसाद और भारत सरकार के वरि‍ष्‍ठ अधि‍कारी मौजूद थे।

MyGov पोर्टल का लांच होना सुशासन के प्रति‍ लोगों की भागीदारी के लि‍ए एक केंद्र बनाने की दि‍शा में व्‍यापक मि‍शन है। आने वाले समय में समूह, कार्य और वि‍चार-वि‍मर्श में भी वृद्धि‍ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें