फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने किया ऑयल रिफायनरी योजना का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पारादीप में तकरीबन 35 हजार करोड़ की लागत से बनी इंडियन ऑयल रिफायनरी योजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह रिफाइनरी ओडिशा के विकास और यहां के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सहयोग करेगी।

मोदी ने कहा कि पारदीप ओडिशा का विकासदीप है और यह रिफाइनरी ओडिशा के युवाओं के लिए विकासदीप का काम करेगी। इस योजना की मदद से ओडिशा के गरीब लोगों के घरों तक रसोई गैस पहुंचाने में मदद मिलगी।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस योजना का श्रेय लेना चाहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में देश की कई बहुप्रतिक्षित योजनाओं में हुई देर से देश को काफी नुकसान हुआ है।

बता दें कि ओडिशा के पारदीप में तैयार हुई इंडियन ऑयल की इस रिफाइनरी को 34 हजार 555 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस योजना को बनने में करीब 15 वर्ष का समय लगा। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें