फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी और भारत के पास हैं बड़े अवसर: पीएम मोदी

Tue, 06 Oct 2015 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी का भारत पर असर नहीं है और निजी तथा विदेशी निवेश प्रोत्साहन प्रोग्राम के नतीजे अच्छे हैं। ये बाते पीएम नरेंद्र मोदी ने  बंगलूरु में नैस्कॉम द्वारा आयोजित बिजनेस फोरम के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारी जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जर्मन चांसलर एंगेल मर्केल भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने भारत और जर्मनी के रिश्तों पर कहा कि आपसी सहयोग से बहुत सी संभावनाएं हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में जीएसटी बिल की चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में यह बिल पारित हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं ताकि देश में विदेशी निवेश तेजी से आए।
विज्ञापन

मर्केल ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के युवा बड़ी तनख्वाह वाली नौकरी की ओर न देखकर खुद एंट्रोप्योनोर बनना चाहता है और भारत में बहुत बड़ा घरेलू बाजार है जो आज के नौजवानों को एंट्रोप्योनोर बनने में काफी मदद करेगा।

वहीं जर्मन चांसलर ने कहा कि जर्मनी में भारतीय निवेशकों का तहे दिल से स्वागत है। हम दोनों देशों के पास इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटाइजेशन और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर हैं जिनका हमें बेहतर तरीके से उपयोग करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें