मंदी का भारत पर असर नहीं है और निजी तथा विदेशी निवेश प्रोत्साहन प्रोग्राम के नतीजे अच्छे हैं। ये बाते पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगलूरु में नैस्कॉम द्वारा आयोजित बिजनेस फोरम के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारी जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
कार्यक्रम में जर्मन चांसलर एंगेल मर्केल भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने भारत और जर्मनी के रिश्तों पर कहा कि आपसी सहयोग से बहुत सी संभावनाएं हैं।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में जीएसटी बिल की चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में यह बिल पारित हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं ताकि देश में विदेशी निवेश तेजी से आए।