फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 के हुए राहुल, पीएम मोदी ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज 45 साल के हो गए हैं। कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी के 45वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। साथ ही लंबी उम्र और अच्छी सेहत की भी कामना की है।

Wishing the Congress Vice President, Shri Rahul Gandhi a Happy Birthday. I pray for his good health & long life. @OfficeOfRG— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2015


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामना के शुक्रिया किया है। ऐसा पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश

दूसरी ओर राहुल के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी भी इस बार भारत में ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले वे अकसर अपना जन्मदिन देश से बाहर मनाते थे।

इसके पीछे जो वजहें नजर आ रही उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में कुछ खास नहीं कर सकी। इसके साथ-साथ विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के हालात में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आया।

इसके बाद ही राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। कांग्रेस लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। राहुल की निगाहें किसानों पर ज्यादा है। राहुल ने इस दौरान कई पदयात्राएं भी की हैं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

फिलहाल पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई पर राहुल गांधी की ओर से जवाब दिया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया किया है।

Thank you for your best wishes @narendramodi— Office of RG (@OfficeOfRG) June 19, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें