फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनाई एक कहानी, आप भी पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के डिजिटल वर्जन को लॉन्च किया। ऑल इंडिया रेडियो ने इस महाकाव्य के विशेष डिजिटल वर्जन को तैयार किया है।
विज्ञापन


इस वर्जन को लॉन्च करते हुए पीएम ने रेडियो की ताकत का अहसास कराते हुए एक कहानी सुनाई। प्रधानमंत्री ने बताया कि 1998 में वाजपेयी सरकार ने जो परमाणु धमाका किया था, उसकी खबर उन्हें एक चाय वाले से मिली थी।
विज्ञापन

नौ लाख घंटे की रिकॉर्डिंग

चाय वाले ने ये खबर रेडियो पर सुनी थी। उस समय नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन का काम देख रहे थे।चाय वाला परमाणु धमाके की खबर सुनकर बहुत खुश था और उसने सबको मिठाई बांटी थी।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उन्हें बताया गया है कि आकाशवाणी के पास नौ लाख घंटे की रिकॉर्डिंग है। पीएम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी और इकाई के पास इतना बड़ा खजाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें