फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन की बात' में बोले PM, एकता से ही विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर 13वीं बार 'मन की बात' संबोधित किया। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री ने भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से की। उन्होंने मुंबई वनडे मैच के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कन्नूर केंद्र को अच्छे के काम के लिए तारीफ की।
विज्ञापन


मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है और यह हमारे गौरव का प्रतीक है। शांति, सद्भावना और एकता प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

केरल के चित्तूर के सेंट मेरी की स्टूडेंट्स ने मुझे चिट्ठी भेजी। इन बच्चों ने अंगूठे के निशान से भारत माता की तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर से सिंबोलिक मैसेज दिया। इन बच्चों ने ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरुकता अभियान चलाया है। उन्होंने अंगदान को लेकर जन-जागृति अभियान के तहत ये सिंबल अपनी ओर से प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन


दिल्ली के देवेश ने भी अंगदान को लेकर प्रधानमंत्री से अपील की है कि वो इस मुद्दे पर जनता से अपील करें। इस बार मन की बात में पहली बार लोगों का संदेश भी सुनाया गया।

'भारत-अफ्रीका सम्मिट' की दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने की जरूरत है। हर साल एक लाख लोगों को आंख की जरूरत होती है। हम केवल 25 हजार लोगों की जरूरत पूरी कर पाते हैं। हादसे में मौत पर अंगदान होना चाहिए। सबसे ज्यादा अंगदान तमिलनाडू होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है। नवरात्र, दशहरा के बाद अब दीपावली की तैयारी चल रही है। इन त्योहारों के बीच 26 से 29 अक्टूबर के बीच इंडिया अफ्रीका सम्मिट का आयोजन किया जाएगा।

भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को और मजबूती के लिए ये सम्मिट अहम हो सकता है। अफ्रीका पर गांधी जी छाप दिखाई देती है। इस दौरान अफ्रीका और भारत के बीच संबंधों को लेकर मुजफ्फरनगर की गरिमा गुप्ता की लिखी कविता को भी सबके सामने सुनाया।

इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के मुद्दे का जिक्र किया। इसमें उन्होंने मुंबई के सविता राय का फोन पर दिया गया संदेश भी सुनाया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को लेकर किए जा रहे काम का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अच्छा काम करने वाले सांसदों की तारीफ की।
विज्ञापन

केंद्र की छोटी नौकरियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र की छोटी नौकरियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म करने के लिए सरकारी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार के ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरी के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। 1 जनवरी 2016 से नया नियम लागू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोने (गोल्ड) के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जल्द सोने को लेकर खास योजना ला रही है। गोल्ड मॉनिटाइजेशन स्कीम के तहत आप बैंक के पास सोना जमा करवा सकते हैं। इसके बदले ब्याज भी मिलेगा। सरकार जल्द ही गोल्ड के सिक्के उतारने जा रही है। नई स्कीम आर्थिक विकास को रफ्तार देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सरदार पटेल की जयंती का जिक्र भी किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। साथ ही सावधानी से पटाखे जलाने की अपील भी की। पीएम ने बताया कि दिवाली के अगले दिन वे ब्रिटेन जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें