फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति की तारीफ, बताया ज्ञान का सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें ज्ञान का सागर बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने उच्च शिक्षा की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।  प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ज्ञान के सागर हैं और हम उनसे हमेशा प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा, हम लोग भाग्यवान हैं कि हमारे राष्ट्रपति अपने आप में एक चलती-फिरती यूनिवर्सिटी है।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बांधे राष्ट्रपति की तारीफों के पुल

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई मुझे पूछे कि प्रधानमंत्री बनने का आपका सबसे बड़ा फायदा क्या है, तो मैं कहूंगा सबसे बड़ा मेरा फायदा है राष्ट्रपति जी के निकट जाने का।

जब भी मिलता हूं, ज्ञान का भंडार होता है। मैं सच बताता हूं जी। वह इतनी चीजें बारीकी से बताते हैं और उसके साथ उनका अनुभव भी मिलता है।

प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को कहा, आप लोगों को सीधा-सीधा उनका (राष्ट्रपति) मार्गदर्शन मिला है। उनके मार्गदर्शन में आप लोगों का काम करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें