मोदी सरकार के मंत्री अगले साल जनवरी से देशभर में घूमकर विपक्ष को बेनकाब करेंगे। जनता को बताया जाएगा कि किस तरह विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा, जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण बिल अटके हैं। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को रात्रिभोज के लिए अपने सरकारी आवास पर आमंत्रित किया। इस दौरान बैठक में उन्होंने मंत्रियों को सांसदों से मेलजोल बढ़ाने और जनता से जुड़ने की नसीहत दी।
मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि वे सरकार के काम से उत्साहित महसूस करें। विपक्ष के हमलों से उद्विग्न होने की जरूरत नहीं है। उनके आरोप झूठे प्रचार पर आधारित हैं।