फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस का डिजिटल वर्जन लॉन्च

Mon, 31 Aug 2015 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेडियो द्वारा तैयार किए गए महाकाव्य रामचरितमानस के विशेष डिजिटल वर्जन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लॉन्च किया।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित इस रामायण की रिकॉर्डिंग भोपाल घराने के कई जाने-माने गायकों ने की है।

कई वर्षों के दौरान ऑल इंडिया रेडियो ने इसे तैयार किया है और हिंदी भाषी क्षेत्रों में नियमित रूप से इसका प्रसारण किया जाता है। रामचरितमानस की रिकॉर्डिंग पहली बार 1980 में आकाशवाणी भोपाल में तत्कालीन स्टेशन डायरेक्टर समर बहादुर सिंह के निर्देशन में हुई थी।
विज्ञापन

संगीत, संस्कार और संस्कृति की साधना

इस मौके  पर पीएम ने इससे जुड़े कुछ जाने-माने कलाकारों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन राठौर, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश, सूचना एवं प्रसारण सचिव बिमल जुल्का और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रामचरित मानस के डिजिटल संस्करण के साथ ही यह न केवल घरेलू श्रोताओं बल्कि विदेशों तक भी पहुंचेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने यह संदेश दिया है कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं क्यों नहीं मिटती हमारी हस्ती, रामचरित मानस ने बनाऑई रखी है हमारी हस्ती।

मोदी ने आकाशवाणी की इस रिकॉर्डिंग पर कहा कि आकाशवाणी की ताकत बहुत बड़ी है और कुछ मूलभूत चीजें हैं जिनकी ताकत कभी नहीं घटती। डिजिटल रामचरित मानस के लॉंच पर पीएम मोदी ने कहा कि ये संगीत, संस्कार और संस्कृति की साधना है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें