पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शौरी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी जानबूझकर दादरी जैसी घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं जबकि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और पार्टी नेता केवल बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए इन मुद्दों को जिंदा रखे हुए हैं।
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शौरी ने इस बात से भी सहमति जताई कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी विश्लेषक के हवाले से उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क विवादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है जबकि भारत धीरे-धीरे उसके रास्ते पर बढ़ रहा है।