फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 18 हजार भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सैप सेंटर पहुंचे तो अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने स्टाइल में 'गुड ईवनिंग कैलिफोर्निया' कह कर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के लिए अभी 27 सितंबर है लेकिन भारत में आज 28 सितंबर है। जो कि भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह की जयंती है।
विज्ञापन


उन्होंने वीर भगत सिंह को याद करते हुए नारे भी लगवाए। सैप सेंटर में मौजूद लोगों ने वीर भगत सिंह...अमर रहें...अमर रहें... के नारे भी लगाए।

सैन होजे के सैप सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के भारतीय मूल के लोगों के बीच अपनी बात रखी। उनके सामने अपनी योजना को रखा। इस दौरान उन्होंने अपने 16 महीनों में किए गए काम के साथ-साथ आतंकवाद, भ्रष्टाचार और विकास समेत तमाम मुद्दों को सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि आखिर वो भारत के लिए क्या सोचते हैं।

'आतंकवाद की परिभाषा क्या है'

सैप सेंटर में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि अब तक संयुक्त राष्ट्र ने ये तय नहीं किया है कि आखिर आतंकवाद की परिभाषा क्या है।

मोदी ने कहा कि 'अच्छे और बुरे आतंकवाद' से मानवता की रक्षा नहीं हो सकती। आखिर कौन मानवता के साथ है ये साफ होना जरूरी है। इन शब्दों से प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही एक चेतावनी जरूर दे दी।

'आतंकवाद' और ग्लोबल वॉर्मिंग दुनिया के सामने दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। भारत हर संकट का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस दौरान वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों में भी उनको लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। सैप सेंटर में करीब 18 हजार लोग पहुंचे थे। जिन्होंने मोदी के सेंटर में पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

'मैं परिश्रम में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा'

सैप सेंटर में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। मैं पल-पल और अपना शत-प्रतिशत समय काम में लगाए रखूंगा। नरेंद्र मोदी ने जैसे ही कहा कि 16 महीने बीत चुके हैं मैं उसका सर्टिफिकेट आपसे चाहता हूं...क्या मैंने अपना वादा पूरा किया...? इतना सुनते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। हर कोई बस प्रधानमंत्री मोदी के जैसे समर्थन में खड़ा हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि देश में बेटा, बेटी और दामाद के घोटाले सामने आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि उनकी 16 महीने की सरकार में उन पर कोई उंगली नहीं उठी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने 16 महीने में इतने काम किए हैं कि अगर रोज दो घंटे बताएंगे तो भी 15 दिन लगेंगे।

मोदी ने कहा कि हम जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे भी तो देश के लिए। मेरे ऊपर अब तक कोई आरोप नहीं लगे। मुझे विश्वास है कि देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने एक बार फिर देश की युवा शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि देश की 65 फीसदी जनसंख्या युवा है। युवाओं के चलते ये देश पीछे नहीं रह सकता।

मोदी ने कहा कि भारत को केंद्र बिंदु की तरह देखा जा रहा है। पहले भारत दुनिया से जुड़ना चाहता था, अब दुनिया भारत से जुड़ना चाहती है। यह बदलाव मोदी-मोदी के कारण नहीं आया। सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प शक्ति से आया है। 21वीं सदी एशिया की सदी है, ऐसा कहा जा रहा था। लेकिन अब 21वीं सदी हिंदुस्तान की सदी है। 'ब्रेन ड्रेन' अब 'ब्रेन गेन' बन गया है, भारत में ब्रेन की फसल होती रहेगी।

मोदी ने नई JAM थ्योरी लोगों के सामने रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का नौजवान गरीबी दूर करने के लिए बेचैन है। हम उपनिषद से उपग्रह तक पहुंचे। मार्स मिशन में पहली बार में ही कामयाबी पाई। तकनीक ने दुनिया को नई शक्ति-नया मिशन दिया। ई-गवर्नेंस मतलब ईजी गवर्नेंस। उन्होंने 'BRICS' में पहले भारत को कम आंका जाता था लेकिन अब 'BRICS'में अगर कोई खड़ा है तो सिर्फ 'I' खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जन-धन योजना का जिक्र किया। मोदी ने बताया कि जब मैं प्रधानमंत्री बन के आया तो कई लोगों ने बैंक नहीं देखा था लेकिन इस योजना के बाद गरीब से गरीब लोगों ने बैंक खाता खुलवा लिया। गरीबों की अमीरी दिखी गरीबों ने 32 हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा कराए। हमारा सपना डिजिटल इंडिया बनाना है।

कैलिफोर्निया में प्रधानमंत्री मोदी ने JAM नाम से एक नई थ्योरी दी। जिसका मतलब है...J: जन धन, A: आधार, M: मोबाइल। JAM से गैस सब्सिडी के 19 हजार करोड़ बच गए। अब 13-14 करोड़ गैस सब्सिडी बीच है। 30 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी सरेंडर की।
विज्ञापन

सैप सेंटर में उमड़े भारतीय मूल के लोग

बताया जा रहा है कि सैप सेंटर में जितने लोग मोदी को सुनने के लिए पहुंचे हैं उससे कहीं ज्यादा लोग सेंटर के बाहर पीएम मोदी की एक झलक के लिए आतुर दिखे। लगातार मोदी-मोदी के नारे सेंटर के बाहर और अंदर हर जगह सुनाई दिया।

इससे पहले सैप सेंटर को कार्यक्रम के करीब 3 घंटे पहले ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इतना ही नहीं ये सेंटर खचाखच भरा हुआ था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले पहले कैलाश खेर ने शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'बम लहरी' और 'इश्क जुनूं जब हद से आगे बढ़ जाए...'के गाने पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कैलाश खेर से पहले नृत्यांगनाओं ने परंपरागत भारतीय नृत्य की छटा बिखेरी।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक के हेडक्वॉर्टर पहुंचे। फेसबुक फाउंडर मार्क जकरबर्ग के साथ उनका सवाल-जवाब का दौर चला। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जकरबर्ग के साथ सवाल-जवाब के दौर के दौरान मां का जिक्र आने पर भावुक होकर रो पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें