फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाइयों के खिलाफ हमले पर पीएम चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
नादिया में नन के साथ बलात्कार और हरियाणा के हिसार में चर्च में हुई तोड़फोड़ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी चिंता जताई है। प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में इस मुद्दे पर दुख जताया गया है। ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों राज्य सरकारों से पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही क्या जरूरी कदम उठाए गए हैं इसकी भी जानकारी मांगी है।

PM is deeply concerned about the incidents in Hisar, Haryana and Nadia, West Bengal.— PMO India  (@PMOIndia) March 17, 2015

PMO has asked for immediate report on facts & action taken regarding the incidents in Haryana & West Bengal.— PMO India  (@PMOIndia) March 17, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हैं दोनों मामले?

पूरे मामले पर गौर करें तो हरियाणा के हिसार में एक चर्च में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। वहीं पश्चिम बंगाल के नादिया में एक नन से गैंगरेप किया गया था। 71 वर्षीय नन से लूट के बाद गैंगरेप किया गया। जिसमें पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

इन दोनों मुद्दों पर प्रधानमंत्री की ओर से पीएमओ ने ट्वीट किया है और मामले पर दुख जताते हुए इस पर राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

इससे पहले नादिया मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। सोमवार को पीड़िता से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री के काफिले को लोगों ने रोक दिया।

नाराज लोग मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बता दें कि नादिया मामले को 4 दिन से बीत गए हैं लेकिन इसमें अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें