फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पीएम की विदेश यात्रा पर हुए कितने अरब खर्च

Thu, 06 Jun 2013 01:01 AM IST
अजय झंवर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले नौ वर्षों में 67 विदेश यात्राएं की और इन पर 9.64 अरब का खर्चा आया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सबसे महंगी विदेश यात्रा मैक्सिको और ब्राजील की रही है, जिस पर 26.94 करोड़ खर्च हुए।

नगर के मोहल्ला नवाब बडडू नगर निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री कार्यालय से मई 2004 से अब तक के विदेश दौरों पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा था।

29 अप्रैल को मांगी गई सूचना पर 29 मई को पीएमओ से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के दौरे के खर्च का ब्योरा दिया गया। जावेद ने बताया कि प्रधानमंत्री की 67 विदेश यात्राओं पर 9 अरब 64 करोड़ 76 लाख 45 हजार 110 रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


सर्वाधिक खर्च मैक्सिको और ब्राजील की यात्रा पर हुआ। इसके अलावा यूएसए, ब्राजील, यूएन सहित अन्य देशों के टूर महंगे रहे जिनका खर्च 20 करोड़ से अधिक का है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2010 में तीन दिवसीय भूटान की यात्रा की, मई 2011 में दो दिवसीय अफगानिस्तान की यात्रा की, नवंबर 2012 में तीन दिवसीय कंबोडिया की यात्रा की, वर्तमान वर्ष के मार्च माह में पांच दिवसीय साउथ अफ्रीका की यात्रा की और अप्रैल में तीन दिवसीय जर्मनी की यात्रा की, जिनके बिल पीएमओ को प्राप्त नहीं हुए हैं।

क्या कहते हैं जावेद

सूचना मांगने वाले युवक जावेद से जब पूछा गया तो आखिर उन्होंने प्रधानमंत्री के खर्च का ब्योरा क्यों मांगा?

इस पर जावेद ने कहा कि सरकार ने हमें जानकारी के लिए सूचना का अधिकार दिया है, जनहित में इसका प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें