फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के विरुद्ध याचिका खारिज, गजेंद्र की आत्महत्या से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के चार शीर्ष नेताओं के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दायर याचिका मंगलवार को खारिज कर दी गई।
विज्ञापन


सीजेएम संध्या चौधरी ने न्यायिक क्षेत्राधिकार न होने के कारण यह आदेश दिया। मामला इसी साल 22 अप्रैल को जंतर-मंतर पर आप की रैली के दौरान राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का था।
Trending Videos
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण के कारण गजेंद्र ने की थी आत्महत्या

याचिका आगरा के नई आबादी, भूड़ का बाग, कमलानगर निवासी मनोज यादव ने दायर की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसौदिया और आशुतोष के भड़काऊ भाषण के चलते उकसावे में आकर गजेंद्र सिंह ने आत्महत्या की। इन चारों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें