मुजफ्फरनगर दंगों के बारे में आपत्तिजनक बयान देने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई की एक स्थानीय अदालत में सोमवार को एक याचिका दायर की गई है।
राजस्थान में एक चुनावी सभा में राहुल ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि था कि आईएसआई के लोग वहां के मुस्लिम युवकों से संपर्क कर रहे हैं। मामले की सुनवाई 11 नवंबर को किए जाने की संभावना है।
मुंबई निवासी सैयद अब्बाज ने अपनी याचिका में कहा है कि राहुल के ऐसे बयान से वह और उनका समुदाय आहत हैं। इससे समाज में एक गलत संदेश गया है।
अब्बाज ने कोर्ट से आग्रह किया है कि अपने बयान से नफरत को बढ़ावा देने वाले राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने पहले कोलाबा पुलिस थाने से संपर्क किया था, मगर उन्होंने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।