फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, मानवता को झकझोर देने वाली घटना

Thu, 05 Feb 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में पोस्टमार्टम हाउस परिसर में रखे एक अज्ञात शव को सूअर ने नोच डाला। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस वाले गायब थे। लोगों की निगाह तब मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना पर पड़ी तो खलबली मच गई। यह घटना बुधवार की सुबह दस बजे की है।
विज्ञापन


दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप मंगलवार की मध्य रात रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करके अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले आई।

रात होने के कारण पुलिस वाले शव को पोस्टमार्टम हाउस परिसर में छोड़कर चले गए। इसके अतिरिक्त वहां ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी गायब था। बुधवार की सुबह परिसर में लावारिस हाल में पड़े शव को सूअर ने नोचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटी भारी भीड़

करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर इस घटना पर पड़ी तो उसने लोगों को सूचित किया। इसके बाद वहां भारी भीड़ जुट गई।

किसी प्रकार यह मामला सत्ता दल के मनोज सिंह काका तक पहुंची तो उन्होंने सीएमओ व एसपी से घटना से अवगत कराया और कहा कि मानवता को तार-तार करने वाले दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से इसकी शिकायत होगी।

पुलिस ने नहीं दी सूचना  
सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि पुलिस वाले बिना सूचना के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखकर चले गए। विभाग को शव के होने की कोई सूचना नहीं थी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाबत पूछने पर कहा कि निलंबन की कार्रवाई करने से पोस्टमार्टम हाउस पर जो काम हो रहा है वो भी बंद हो जाएगा।

दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा कि मैं चकिया में हूं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। इस घटना के लिए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें