केंद्र में भाजपा सरकार होने का फायदा उठाते हुए हिंदू महासभा ने इस बार वेलेंटाइन डे को अलग तरीके से मनाने का फैसला किया है। महासभा का कहना है कि वो इस बार वेटेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को मारेंगे और पीटेंगे नहीं, बल्कि वो तहे दिल से स्वागत कर उनका विवाह कराएंगे।
इतना ही नहीं महासभा का यह भी कहना है कि अगर प्रेमी जोड़े अलग अलग धर्म के हुए तो न सिर्फ उनका विवाह कराया जाएगा, बल्कि उनकी घर वापसी भी कराई जाएगा, मलतब उन्हें हिंदू बनाय जाएगा।
महासभा का कहना है कि इस बार वो वेलेंटाइन डे को यानी 14 फरवरी को प्रेम विवाह दिवस के रुप में मनाएंगे। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने बताया कि यह प्रेम विवाह दिवस 'घर वापसी' का अहम हिस्सा होगा।