फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कॉल से दहशत, 'पाकिस्तानी' ने बताया फिट कर दिया बम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के बरसाने में एक युवक के पास आई काल से दहशत फैल गई है। फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी बताया और कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक में बम फिट कर दिया है। इस आईएसडी काल के बाद मथुरा से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे बरसाना के ग्राम फूलगढ़ निवासी जनरल स्टोर चलाने वाले गिरधरी लाल अग्रवाल के पास एक काल आई। फोन करने वाले की भाषा अग्रवाल को ज्यादा समझ में नहीं आई।

इसके बाद अपराह्न 3:30 पर एक बार फिर गिरधारी के पास उसी 13056476999 नंबर से फोन आया। इस बार उसी शख्स ने कहा कि वह दो घंटे में करांची पहुंचने वाला है, दिल्ली के चांदनी चौक में बम लगा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अफसर सतर्क

इसके बाद फोन लाइन डिस्टर्ब हुई, गाड़ियां चलने की आवाज आई और फोन कट गया। घबराये गिरधारी लाल ने तुरंत इसकी सूचना एसपी आरए अजय कुमार को दी। इसके बाद धमकी देने वाले के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि यह नंबर इंडिया का नहीं है।

इसके बाद मथुरा पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करके उक्त नंबर दिया। दिल्ली से भी अधिकारियों ने गिरधारी से पूछताछ की और फिर मथुरा पुलिस से भी उनसे जानकारी ली गयी। घटना के बाद गिरधारी लाल सहम गये हैं। पुलिस भी इस मामले में दिल्ली पुलिस के साथ लगातार सम्पर्क में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें