पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के कीमत में 95 पैसे प्रति लीटर की कटौती का निर्णय लिया है। पेट्रोल की नई कीमत आज आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 67 रुपए 14 पैसे हो जाएगी, जबकि लखनऊ में यह 72 रुपए 69 पैसे और पटना में 71 रुपए 19 पैसे होगी। मुंबई में पेट्रोल 73 रुपए 68 पैसे प्रति लीटर होगा।