फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने किया भारत-इंग्लैंड टेस्ट का बहिष्कार

Thu, 15 Nov 2012 04:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही हाईप्रोफइल सीरीज के पहले टेस्ट की कवरेज नहीं करने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मीडिया पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के कई समाचार एजेंसियों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में इंग्लैंड के अखबार टाइम्स और टेलिग्राफ ने भी सीरीज की लाइव तस्वीरें उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ईएसपीएन क्रिकइंफो भी मैदान से लाइव तस्वीरें जारी नहीं करेगा।

इसके अलावा एपी, एएफपी, रायटर ने भी विरोध स्वरूप पहले टेस्ट का बहिष्कार करने की घोषणा की है। दूसरी ओर प्रेस एसोसिएशन (पीए) ने मैच की जानकारी देने का निर्णय किया है लेकिन वह मैच की तस्वीरें जारी नहीं करेगा। हालांकि बीसीसीआई ने कुछ समाचार एजेंसियों को मैच की कवरेज की अनुमति दी है लेकिन गैटी इमेजिज एक्शन इमेजिज और भारत की कुछ समाचार एजेंसियों को भी मैदान पर तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल बीसीसीआई वह तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है जो उसकी वेबासाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं लेकिन मीडिया संगठन उन तस्वीरों को उपयोग करने से इंकार कर रहा है क्योकि ऐसा करने पर सेंसरशिप और कापीराइट की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें