पाकिस्तानी तालिबान ने उन आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं जिन्होंने पेशावर के आर्मी स्कूल में हमला किया था। इस हमले में 132 बच्चों समेत 141 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
पाकिस्तानी तालिबान ने तस्वीरें जारी करते हुए यह बयान भी दिया कि पेशावर में हुआ हमला जायज था। पाकिस्तानी तालिबान के मुताबिक पाकिस्तानी आर्मी उनके परिवार और बच्चों को मारते आए हैं और यह हमला उसी का बदला है।
पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद खुर्सानी ने आम जनता को संदेश देते हुए कहा है कि हम पाकिस्तानी सेना से बदला ले रहे हैं इसलिए जितने भी स्कूल और संस्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी आर्मी से जुड़े हुए हैं आम जनता उनसे दूर हो जाए।
पाकिस्तानी तालिबान ने जो तस्वीरें जारी की हैं उसमें 7 बंदूकधारी आतंकी हैं जो एक इस्लामिक बैनर के सामने खड़े हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी पहले ही तहरीक-ए-तालिबान ले चुका है।