फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में किशोर की मौत, लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के फीरोजाबाद में थाना नारखी पुलिस की हवालात में एक किशोर पवन यादव (17) का शव फांसी पर लटका मिला। शुक्रवार रात उसे पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी मौत हवालात के बजाए जिला अस्पताल में दिखाने का प्रयास किया और इसके लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक पर उसे भर्ती दिखाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसके घरवालों को सूचना दिए बिना ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम  कराना भी शुरू कर दिया।

बाद में जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने इसको लेकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर नारखी व फरिहा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी उदय शंकर सिंह का कहना है कि उसने हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा 11 में पढ़ता है लड़का

पवन गांव साहूमई थाना फरिहा निवासी रुकमपाल सिंह यादव का पुत्र था और कक्षा 11 में पढ़ता था। वह दो दिन से लापता था, उसके परिवारीजनों ने इस संबंध में थाना फरिहा पुलिस को सूचना भी दी थी।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे घटना का पता उस समय चला, जब एक पुलिस कर्मी हवालात की ओर गया। उसने देखा अंगोछे के फंदे से पवन का शव लटका हुआ था।

9 बजे नारखी पुलिस शव लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर आलोक पर उसे भर्ती दिखाकर उपचार के दौरान मौत बताने के लिए दबाव बनाया।

उनके इंकार करने पर पुलिस कर्मी शव को मोर्चरी में रखवाकर फरार हो गए। इसके बाद एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कोतवाल उत्तर व दक्षिण जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

हत्या करने का लगाया आरोप

दोपहर करीब 12 बजे पवन के परिवार के रघुराज सिंह, अपने बेटे बाबी और अन्य ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, तब बाबी ने पवन की मौत की सूचना उसके पिता को दी। जिला अस्पताल में परिवारीजनों ने पुलिस पर पवन की पीट-पीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर  परिवारीजनों की इंस्पेक्टर फरिहा से झड़प हो गई।

झड़प और हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने इंस्पेक्टर फरिहा को मौके से हटा दिया। सीओ सिटी ने बताया कि पवन के पिता की तहरीर पर इंसपेक्टर नारखी ध्यान सिंह, इंस्पेक्टर फरिहा सवर्ण कुमार राणा, नारखी थाने के दारोगा डीपी सिंह, एचसीपी अवधेश और सिपाही जयवीर सिंह के खिलाफ थाना उत्तर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए मामले को थाना नारखी ट्रांसफर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें