महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करना नासिक जिला केंद्रीय कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अदवाय हिराय को भारी पड़ गया।
पुलिस ने अदवाय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अदवाय के भाई अपूर्ण हिराय एमएलसी हैं।
अदवाय को पुलिस ने शुक्रवार को नासिक सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया था। अदवाय बृहस्पतिवार रात को स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे।
एनसीपी के युवा नेता वैभव देवड़े ने अदवाय के खिलाफ शहर के अंबद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके जवाब में अदवाय ने एनसीपी के नेताओं वैभव, धीरज मगर, मुकेश शेवाले और अमोल नायक के खिलाफ अपने कार्यालय और कार को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दर्ज कराई थी।