फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों को गोली मार देनी चाहिए: तोगड़िया

Sun, 14 Jun 2015 11:13 PM IST
एजेंसी / राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर पाकिस्तान समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ न करने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि जो लोग कश्मीर में पाक का झंडा लहरा रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन


कच्छ जिले में मीडिया से बात करते हुए तोगड़िया ने कहा, ‘जिस तरह से कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं, वह चिंता का विषय है। अब यह जरूरी हो गया है कि जो लोग पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करते हैं या पाकिस्तानी झंडा लहराते हैं, उनकी छाती में गोली मार दी जाए।

विहिप के अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अलगाववादियों पर लगाम कसने के लिए ‘पर्याप्त’ कार्रवाई नहीं कर रही है। ‘केंद्र सरकार के कड़ी कार्रवाई न करने से पाकिस्तान समर्थन अलगाववादियों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें