असम में खूंखार आतंकी संगठन आईएस के बारे में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंटरनेट से जानकारी जुटाने का मामला प्रकाश में आने से राज्य की पुलिस अलर्ट हो गई है।
असम के पुलिस महानिदेशक खगेन शर्मा ने बताया कि राज्य में हालांकि आईएस से जुड़ा न तो कोई मामला सामने आया है और न ही कोई गतिविधि दिखी है, इसके बावजूद इंटरनेट पर लोगों के इस रुझान से पुलिस चौकन्नी हो गई है।