फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी ‘गलत छवि’ बना दी है लोगों ने: शिंदे

Sat, 18 May 2013 01:56 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि लोग उनके बयान का गलत मतलब निकालते हैं। इस बात से काफी निराश हैं, क्योंकि उनकी एक ‘गलत छवि’ बना दी गई है।
विज्ञापन

 
शिंदे ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह होम गार्ड के जवानों के लिए एक नई और आकर्षक वर्दी लाना चाहते हैं। मंत्री ने कहा कि उनकी इस बात का भी गलत मतलब निकाला गया।

शिंदे ने कहा कि लोगों ने इसका यह मतलब निकाला कि मैं सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की वर्दी में बदलाव करना चाहता हूं।

बीएसएफ के एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि कभी-कभी मैं बयान देता हूं और ऊंचे पदों से सेवानिवृत्त हो चुके कुछ लोग मुझे गलत समझ लेते हैं।

जब मैंने होम गार्ड के जवानों की वर्दी में बदलाव की बात की तो उन्होंने यह समझ लिया कि मैं सभी अर्धसैनिक बलों की वर्दी को बदलने की बात कर रहा हूं।

गौरतलब है कि हाल ही में लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद के नाम आगे ‘श्री’ लगा देने और महाराष्ट्र के भंडारा में हुई दुष्कर्म की घटना के पीड़ितों के नाम का संसद में खुलासा कर देने की वजह से शिंदे को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वैसे इसके लिए उन अफसरों दोषी ठहया गया जिन्होंने शिंदे का बयान तैयार किया था।
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों के बारे में दिए बयान का जिक्र करते हुए शुक्रवार को शिंदे ने कहा कि मैंने जो कहा था उसका मतलब बस इतना था कि होम गार्ड के जवानों को स्मार्ट दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अर्धसैनिक बलों की वर्दी में बदलाव करने जैसा कभी कोई बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि होम गार्ड के जवानों के लिए नई वर्दी संबंधी शिंदे के बयान पर कुछ सेवानिवृत्त आईपीएस अफसरों ने कहा था कि अर्धसैनिक बलों की वर्दी में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें काफी सोच-विचार के बाद डिजाइन किया गया है।

शिंदे महाराष्ट्र पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मेरे मन में पुलिस बल के प्रति काफी सम्मान है, क्योंकि मैंने अपना कैरियर पुलिस अधिकारी के रूप में शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि नौजवान पुलिस में भर्ती होने की बात सोचते हैं, लेकिन वे होमगार्ड में बनने की बात नहीं सोचते। मैं नौजवानों से होम गार्ड और सिविल डिफेंस में शामिल होने की अपील करता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें