पुस्तक लेखक चेतन भगत की आने वाली किताब हाफ गर्लफ्रेंड का ट्विटर पर बहुत ज्यादा मजाक उड़ाया जा रहा है। ट्विटर पर चेतन भगत की नई किताब के नाम को लेकर चेतन भगत लोगों के निशाने पर हैं। लोग चेतन भगत की आने वाली किताब का अलग-अलग ढंग से मजाक उड़ा रहे हैं।
सिर्फ किताबें लिखना मेरा पेशा नहीं, मेरा मकसद कि मुझे गाली मिलनी चाहिए।- माननीय चेतन भगत
सिर्फ किताबें लिखना मेरा पेशा नहीं,
मेरा मकसद कि मुझे गाली मिलनी चाहिए।
~ माननीय चेतन भगत
#HalfGirlfriend— Anshul Gupta (@anshul9075) August 5, 2014
पहली बार सुना है हाफ गर्लफ्रेंड
पहली बार सुना है हाफ गर्लफ्रेंड। सोशल मीडिया पर लोगों का विरोध करने का अंदाज बहुत ही निराला है। आज चेतन भगत ने अपनी नई बुक का विज्ञापन एक अखबार में दिया है। लोग इस पर भी चुटकी ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि भगत को अपनी किताब का हाफ पेज विज्ञापन ही देना चाहिए।
हाफ फ्राई सुना है पर ये हाफ गर्ल फ्रेंड पहली बार सुन रहा हूं।
Half Fry Suna Hain Par Yeh #HalfGirlfriend pehli bar sun raha hu.— нρ;) (@HarrdiiiK) August 5, 2014
पार्टी का नाम हाफआदमी पार्टी कर लेना चाहिए
अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी का नाम हाफआदमी पार्टी कर लेना चाहिए।
After #HalfGirlfriend trending and getting attention; Kejriwal changed his party name to #HalfAdamiParty.
@coolfunnytshirt
@Youngisthan— Twittipedia (@PAPERCRUIZ) August 5, 2014
अब लिखनी चाहिए हाफ बॉयफ्रैंड
सोशल मीडिया पर एक ने ट्विट करते हुए कहा है कि चेतन भगत जी अगर आप चाहो तो कैलाश खेर पर "Half Boyfriend" नाम से एक किताब लिख सकते हो...:)
चेतन भगत जी अगर आप चाहो तो कैलाश खेर पर "Half Boyfriend" नाम से एक किताब लिख सकते हो... :)
#HalfGirlfriend @chetan_bhagat— Vinod K. Sisodiya (@vksisodiya) August 5, 2014
कैसे अच्छे दिन आ गए हैं?
मोदी सरकार के नारे अच्छे दिन आएंगे पर भी पर यहां पर चुटकी ली गई। लोगों ने यहां पर लिखा कि हाफ गर्लफ्रैंड कैसे अच्छे दिन आ गए हैं?
Revolution 2020 has 1 girlfriend for 2 boys & now they have 1/2....kese aayenge acche din..
अंतिम बुक प्वाइंट फाइव समवन होगी
पहली बुक फाइव प्वाइंट समवन थी अंतिम बुक प्वाइंट फाइव समवन होगी।
@chetan_bhagat
1st book: Five Point Someone.
Last book: Point Five Someone.
#HalfGirlfriend— ÀsHïSH KûMÅR GÅÜTÁM® (@imAKgAuTaM) August 5, 2014
मिल्खा सिंह की गर्लफ्रेंड के बारे में है हाफगर्लफ्रेंड
लोगों ने मिल्खा सिंह को भी नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर लिखा गया कि दरअसल मिल्खा सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में है। वो पूरी फिल्म में हाफ रहे थे और उनको गर्लफ्रेंड भी नहीं मिली।
दरसल #HalfGirlfriend मिल्खा सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में है. वो पूरी फिल्म में हाफ रहे थे और उनको गर्लफ्रेंड भी नहीं मिली— vinit (@photuboy) August 5, 2014