फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एसओ को बंधक बनाकर सिपाही को पीटा

Sun, 29 Mar 2015 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र में एक दारोगा की जरा सी असंवेदनशीलता के चलते शनिवार की रात पुलिस और स्थानीय लोगों में जमकर टकराव हुआ। दारोगा ने पहले सड़क पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे लोगों को पीट डाला। बाद में बचाव में आए दुकानदारों को भी पीट डाला। इस पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पला रोड पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना सासनी गेट प्रभारी को बंधक बना लिया। प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी कर रहे एक पुलिस कर्मी को पीट डाला। जाम लगाने के दौरान ही दुकानों के बाहर रखे तख्त आदि तोड़ डाले गए।
विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि आरोपी दारोगा को बुलाया जाए और वह अपने किए के लिए माफी मांगे। प्रदर्शनकारियों के तेवर देखते हुए मौके पर एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। साथ ही चार ट्रक पीएसी भी मंगा ली गई। देर रात भाजपा नेता और व्यापारी नेताओं को भरोसा दिलाया गया कि रविवार सुबह पीड़ित थाने आ जाएं तो आरोपी दारोगा उनसे माफी मांग लेगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

लोगों से दारोगा की दबंगई

थाना सासनी गेट की पुलिस चौकी एडीए पर योगेश सिंह सिकेरा नाम का दारोगा तैनात है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता संजीव राजा, भाजयुमो नेता मनोज शर्मा आदि ने बताया कि पला रोड पर ही रहने वाले कुछ लोग क्षेत्र की ही दुकानों पर खड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे दारोगा योगेंद्र सिंह ने इन लोगों से खड़े होने पर अभद्रता करनी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह यहीं रहते हैं। ऊपर घर हैं और नीचे दुकान पर जरूरी काम से आए हैं। लेकिन दारोगा ने यह दलील नहीं सुनी और करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों के साथ साथ दुकानदारों के संग मारपीट कर दी। दारोगा के जाने के बाद पीड़ित लोगों ने अन्य स्थानीय लोगों को यह बात बताई तो वह भड़क गए।

आक्रोशित लोगों ने पला रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी ऊदल सिंह पहुंच तो लोगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया और मांग की कि आरोपी दारोगा को बुलाओ। हालांकि थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि वह दोषी दारोगा को चौकी से हटवा देंगे। लेकिन जनता का आक्रोश नहीं कम हुआ। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन होश में आओ। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

इस बीच एक पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में भीड़ की वीडियोग्राफी कर रहा था। जैसे ही लोगों को पता चला तो उसे पीट डाला। किसी तरह उसे वहां से निकाल कर मौके से हटाया गया। मौके की नजाकत देखते हुए घटना स्थल पर एसपी सिटी श्रीकृष्ण, सीओ प्रथम, एसीएम आदि अधिकारी पहुंच गए। साथ ही चार ट्रक पीएसपी को भी एहतियातन बुलवा लिया गया।

मौके पर भाजपा नेताओं के साथ साथ व्यापारी नेता यतिंद्र वाई के सहित अन्य व्यापारी नेता भी पहुंच गए थे। एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि रविवार को पीड़ित थाने आ जाएं तो आरोपी दरोगा उसने वहां माफी मांग लेगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। पिटे लोगों में आशीष, नितिन, राहुल और पिंटू शामिल हैं।

''भीड़ के तेवर और आक्रामकता को देखते हुए यहां पर आरोपी दारोगा को बुलाना उचित नहीं था। स्थिति और बिगड़ सकती थी। इसीलिए सभी की सहमति से तय किया गया है कि जिनके साथ भी घटना हुई है वह दस लोग थाने पर आ जाएं। वहीं पर आरोपी दारोगा उनसे अपने किए गए कृत्य की माफी मांग लेगा। इस बात पर सभी सम्मानीय लोग सहमत हो गए हैं।''
- श्रीकृष्ण, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें