फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान ने लालू को दिया जोर का झटका

Sun, 12 Jan 2014 08:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में चुनावी गठबंधन को लेकर सोनिया गांधी से रामविलास पासवान ने लालू प्रसाद यादव की राजद के बजाय नीतीश कुमार की जदयू के साथ तालमेल पर बात की है।
विज्ञापन


पासवान ने कहा है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। मगर तीसरी पार्टी कौन होगी, इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी।

पासवान के इस दांव को लालू के लिए झटका माना जा रहा है। अभी चंद दिन पहले ही लालू ने सोनिया और राहुल गांधी से बात की है।

लालू यादव ने कांग्रेस को नाराज पासवान को मनाने का भरोसा दिया था। मगर सोनिया से मुलाकात में पासवान ने जिस तरह लालू पर अपना रुख जाहिर किया है, उसे देखकर राजद, कांग्रेस और पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ गठबंधन में पेंच आ गया है।

लालू से सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे पासवान के पैंतरे से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ गया है। पासवान ने लालू के सीट फॉर्मूले को नामंजूर कर दिया है।
विज्ञापन


अंदरखाने से लोजपा की जदयू से गठबंधन पर बात चल रही है। जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव लल्लन सिंह लोजपा के पूर्व सांसद सूरज भान सिंह से संपर्क में हैं।

लोजपा राजद पर दबाव बनाने के लिए जदयू से नजदीकियां दिखाने की कोशिश कर रही है।

पासवान जदयू की खुलकर पैरवी भी कर सकते हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि सीट बंटवारे में वह लालू से कुछ और सीटें झटक लें।

पासवान के तेवरों को देखकर लालू भी कुछ झुकना शुरू हुए हैं। मगर कुछ अहम सीटों को लेकर वह अब भी अड़े हुए हैं।

वहीं कांग्रेस भी अभी तक असमंजस में है। भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कांग्रेस को गठबंधन बनाना मजबूरी है। मगर लालू के साथ जाएं या फिर नीतीश के। इसे लेकर पार्टी कोई फैसला नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


सोनिया से मुलाकात के बाद पासवान ने कहा कि कांग्रेस उनकी स्वाभाविक सहयोगी है। वह कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। अब तीसरे पाटर्नर के लिए कांग्रेस को फैसला करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें